रियलमी कंपनी अपने स्मार्टफोन सीरीज में एक और नए स्मार्टफोन को शामिल करने वाली है रियलमी कंपनी 24 जुलाई 2025 को शाम 7:00 बजे Realme 15 Pro 5G Smartphone को भारत में लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन को इवेंट के बाद फ्लिपकार्ट और रियलमी की अधिकारी वेबसाइट पर से खरीदने के लिए यूजर को उपलब्ध किया जाएगा साथ ही प्रो वेरिएंट के साथ स्टैंडर्ड रियलमी 15 मॉडल भी लॉन्च होगा। हालांकि अभी कंपनी लॉन्च इवेंट की तैयारी कर रही है इस स्मार्टफोन के बारे में हमें जो भी जानकारी है हम आपको यहां उपलब्ध करने जा रहे हैं।
Realme 15 Pro: भारत में संभावित कीमत
अगर हम इस फोन की कीमत की बात करें तो Realme 15 Pro 5G की कीमत लगभग ₹ 35000 रुपए तक होने की संभावना है जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत कंपनी ने कथित तौर पर ₹ 39,999 निर्धारित की है। इसके अलावा उपयोगकर्ताओं के बजट को ध्यान में रखते हुए ज्यादा किफायती रियलमी की कीमत ₹20,000 से कम होने की उम्मीद है।
Realme 15 Pro: डिस्प्ले और डिज़ाइन
Realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन मे 6.8 inch का कवर्ड डिस्प्ले हो सकती है। इसका रेज़ोल्यूशन 1.5K हो सकता है साथ ही इसका रिफ्रेश रेट 144Hz हो सकता है। कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास और IP68 की रेटिंग फोन को धूप पानी से सुरक्षित रखेगी। बिंदास कैमरा शानदार डिजाइन इस फोन को और भी ज्यादा बेहतर बनाता है। फोन की मोटाई 7.69mm है इसका वजन लगभग 187 ग्राम है।
Realme 15 Pro: प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
अगर इस फोन के प्रोसेसर और परफॉर्मेंस की बात करें तो यह फोन स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 चिपसेट द्वारा संचालित है। इस फोन में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज दी जा सकती है जो फोन स्मूथली चलता है।