Realme 15 Pro 5g Mobile Price: दिल जीतने वाला स्मार्टफोन लॉन्च, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Realme 15 Pro 5g Mobile Price: भारत में Realme 15 5G सीरीज को 24 जुलाई 2025 को गुरुवार के दिन लॉन्च किया गया। Realme ने इस बार Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G दो स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। जल्द ही आप इन दोनों फोन को फ्लिपकार्ट आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते है। 5G फोन में शानदार फीचर्स, मल्टीपल कैमरा सेटअप दिया है।

Realme 15 5G Series Display

यह दोनों फोन 6.8 इंच 4D कर्व+ 1.5K डिस्प्ले के साथ आते है। Realme 15 Pro 5G और Realme 15 5G दोनों स्मार्टफोन में रिफ्रेश रेट 144 Hz और पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स है। दोनों फोन कॉर्निंग ग्लास और आगे की तरफ ग्लास 7i से सुरक्षित है।

Realme 15 5G Series Bettry

Realme 15 Pro 5G और Realme 15 5G दोनों स्मार्टफोन में आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 80W चार्जिंग सपोर्ट है। जिससे बैटरी कुछ ही समय में फुल चार्ज हो जाती है। पूरे दिन मोबाइल इस्तेमाल करने वाले यूजर के लिए यह फोन भरोसेमंद है।

Realme 15 5G Series RAM And Storege

Realme 15 Pro 5G में फोन में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज दी है। Realme 15 5G में आपको मीडियाटेक डाइमेंशन 7300+ 5G चिपसेट के साथ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। यह दोनों स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित है और UI 6.0 पर चलता है।

Realme 15 5G Series Camera

Realme 15 Pro 5G मे आपको बैक साइड में OIS के साथ 50 MP Sony IMX896 सेंसर, 50 MP अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है इसके अलावा आगे की साइड में 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है। अगर बात Realme 15 5G फोन की करें तो इसमें आपको OIS के साथ 50 MP Sony IMX882 सेंसर, 8 MP अल्ट्रावाइड लेंस और 50 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। दोनों ही 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।

भारत में फोन की कीमत

Realme 15 Pro 5G

  • 8GB/128GB कीमत ₹31,999 से शुरू
  • 8GB/256GB कीमत ₹33,999 से शुरू
  • 12GB/256GB की कीमत ₹35,999 से शुरू
  • 12GB/512GB की कीमत ₹38,999 से शुरू

Realme 15 5G

  • 8GB/128GB की कीमत ₹25,999
  • 8GB/256GB की कीमत ₹27,999
  • 12GB/512GB की कीमत ₹30,999

फोन की सही कीमत जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट या Realme Store पर जाएं।

डिस्क्लेमर: इस लेख का उद्देश्य आपको जानकारी उपलब्ध करना है फोन से जुड़ी सही जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट या Realme Store पर जाएं आपके द्वारा लिया गया कोई भी फैसला आपका स्वयं का होगा।

Leave a Comment