PM Kisan 21th installment Date 2025: पीएम किसान सम्मान निधि ( पीएम किसान ) पूरे भारत के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। पीएम किसान योजना के तहत अब तक सरकार ने 19 किस्तों का लाभ दिया है और अब किसानों को 20वीं और 21वीं किस्त आने का इंतजार है किसान जानना चाहते है 20वीं किस्त आने की तारीख कौन सी है किस्त आने से पहले सभी पात्र किसान लाभार्थी को यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि उनकी पीएम किसान ई केवाईसी पूरी है या नहीं।
पीएम किसान योजना क्या है?
पीएम किसान योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई है इस योजना में भारत के किसानों को प्राथमिकता दी गई सभी पात्र किसानों को सरकार सालाना ₹6000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है इस राशि को ₹2000 रूपये करके तीन किस्तों में किसान लाभार्थी के सीधे बैंक खाते में जमा किया जाता है।
पीएम किसान की 20वीं और 21वीं किस्त की तिथियां
- 20वीं किस्त जुलाई महीने में आने की संभावना है।
- 21वीं किस्त नवंबर महीने में आने की संभावना है।
सूत्रों के मुताबिक इस तिथि में किस्त आने की संभावना है हालांकि अभी सरकार द्वारा कोई भी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। सटीक जानकारी के लिए पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
पीएम किसान ई केवाईसी अनिवार्य क्यों है?
सरकार ने पीएम किसान योजना के अंतर्गत सभी किसान लाभार्थियों को अपनी ई केवाईसी करवाना अनिवार्य किया है जिससे कि फर्जी आवेदन रुके और बिचौलियों का रोकथाम लगे। इसी के साथ यह सुनिश्चित किया जा सके कि पात्र किसानों को ही योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। इसके अलावा किसान के आधार लिंक बैंक खाते में सीधे पैसे जमा किए जा सके।
पीएम किसान ई केवाईसी पूरा करने के तरीके
आप पीएम किसान योजना की ई केवाईसी चार तरीकों से पूरी कर सकते है जो कि इस प्रकार है।
- 1- ओटीपी आधार ई केवाईसी ( आधिकारिक पोर्टल या पीएम किसान मोबाइल ऐप के माध्यम से )
- 2- सीएससी/ एसएसके पर बायोमेट्रिक ई केवाईसी के माध्यम से।
- 3- पीएम किसान मोबाइल ऐप के माध्यम से चेहरा प्रमाणीकरण करके।
- 4- पीएम किसान संबंधित विभाग में जाकर ई केवाईसी पूरी कर सकते है।
पीएम किसान लाभार्थी पेमेंट स्थिति कैसे देखें
- सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट PMKisan.gov.in पर पहुंचे।
- होम पेज पर Know Your Stetus के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर फिल करें
- इसके बाद कैप्चर कोड फिल करें Get OTP पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा ओटीपी को फिल करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपकी फोन स्क्रीन पर आपका सभी डेटा शो हो जायेगा।
Disclaimer – PM Kisan Yojana एक कल्याणकारी योजना के रूप में काम कर रही है। इस योजना के तहत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। सूत्रों के अनुसार 20वीं किस्त जुलाई महीने में आने की संभावना है हालांकि सरकार ने अभी इस अपडेट की कोई भी ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। सटीक जानकारी के लिए पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।