PM Kisan Benificiary List 25/07/2025: अगर आप एक किसान है तो आपको पता होगा कि केंद्र सरकार ने 2018 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी इस योजना के तहत सरकार किसानों को हर साल ₹6000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। अभी इस योजना के तहत किसानों को 19 किस्तों का लाभ मिल चुका है।
लेकिन अब किसानों को 20 वीं किस्त आने का इंतजार है। जानकारी के लिए बता दे सूत्रों के मुताबिक 2 अगस्त 2025 तक 20वीं किस्त आने की संभावना है। इस बार किन किसानों को दो हजार रुपए का लाभ मिलेगा इसके बारे में हम आपको आज इस लेख में जानकारी देने जा रहे है।
जानकारी के लिए बता दे सरकार ने हाल ही में पीएम किसान योजना पोर्टल पर पात्र किसानों की नई लिस्ट जारी की है। जिसमें सिर्फ उन किसानों के नाम शामिल है जो इस योजना के पूर्ण रूप से पात्र है। अगर आप इस योजना का लाभ ले रहे है या अभी अपने नया रजिस्ट्रेशन किया है तो आप अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते है। लिस्ट में नाम कैसे देखें इसके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।
नई लिस्ट में नाम कैसे देखें
नई लिस्ट में नाम देखें के लिए आपको कुछ स्टेप को फॉलो करना होगा जोकि इस प्रकार है।
- Beneficiary List देखने के लिए सबसे पहले PM Kisan Yojana की ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं।
- होम पेज पर नीचे की साइड में स्क्रॉल करें।
- आपको नीचे की साइड में एक Benificiary List का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें।
- जैसे कि नीचे दर्शाया गया है।

- आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहां अपने राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक, गांव का चयन करें और Get Report के बटन पर क्लिक करें।

- जैसे ही आप Get Report के बटन पर क्लिक करते है आपके सामने आपके गांव के किसान लाभार्थी के नाम की लिस्ट शो हो जायेगी।
- इस लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते है साथ ही इस लिस्ट को आप डाउनलोड भी कर सकते है।

ध्यान रखें, इस लिस्ट में जिन किसानों के नाम शामिल किए गए है उन्हीं किसानों को इस बार योजना का लाभ प्राप्त होगा। अगर आप भी चाहते है कि आपका नाम इस लिस्ट में आए तो नीचे बताए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करे।
कौन कौन सी शर्त पूरी करनी होगी पीएम किसान लाभार्थियों को
पीएम किसान लाभार्थी को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अपनी ई केवाईसी करवानी होगी ई केवाईसी पीएम किसान पोर्टल पर आसानी से की जा सकती है। इसके अलावा किसानों को अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करना होगा साथ ही बैंक खाते का डीबीटी मोड भी चालू होना चाहिए।
जैसे कि आपको पता होगा कि हाल ही सरकार ने उन सभी किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री करवाना अनिवार्य कर दिया था जो पीएम किसान योजना के तहत ₹6000 हजार रुपए का लाभ ले रहे है। फॉर्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर सभी किसानों के रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है जिसके बाद सरकार किसानों को एक यूनिक आईडी प्रदान कर रही है। इससे सरकार को यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि पीएम किसान योजना का लाभ पात्र किसानों को दिया जा रहा है।
डिस्क्लेमर – इस लेख को जानकारी उपलब्ध करने के उद्देश्य से लिख गया है। सरकार ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 20वीं किस्त की तारीख की घोषणा की है। योजना से जुड़ी सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या योजना संबंधित विभाग से संपर्क करें।